उधमसिंह नगर: आज जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा स्थित कार्यालय पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ‘जनता संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जिसमें सैकड़ों की तादात में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी परेशानियां बताएं। जनसंवाद कार्यक्रम में खास तौर पर ग्राम गौरिकला निवासी शहीद देव बहादुर के पिता शेर बहादुर ने बताया कि कुछ दिनों पहले आयी आंधी तूफान में गांव में लगी शहीद की मूर्ति टूट गयी है उसको जल्द से जल्द ठीक करवाया, इस पर विधायक बेहड़ ने तुरंत अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इसको ठीक किया जाए।
किच्छा के अभिभावकों ने भी जनता दरबार में अपनी परेशानियां रखी और बताया कि हिमालयन स्कूल बंण्डिया द्वारा स्कूल फीस में काफी बढ़ोतरी की जा रही है जिससे सभी अभिभावक परेशान है। शांतिपुरी 2 के ग्राम प्रधान चंद्रकला द्वारा अपने ग्राम में 5 जगह इंडिया मार्क नल लगवाने के अनुरोध किया है। वार्ड 13 के सभासद द्वारा स्कूल के सौन्दरियकरण के लिए अनुरोध किया गया है,ग्राम नौगवां में सड़क निर्माण व जन मिलन केंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए अनुरोध किया गया है।







