जानिए उत्तराखंड में कब होंगे निकाय चुनाव,पढिये उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 अपडेट

Home 3 Min Read
3 Min Read

देहरादून। (उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025) पिछले लंबे समय से लोग निकाय चुनाव के होने को लेकर कंफ्यूजन में हैं, जल्द ही में उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने वाले हैं। इस बार उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है। साल 2018 के निकाय चुनाव तक सभी निकायों में 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण लागू था, जो कि इस बार बदलने जा रहा है। अब निकायों में ओबीसी आबादी के मुताबिक से सीटों का आरक्षण तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित निदेशक संस्कृत शिक्षा आनंद भारद्वाज के निर्देशन में शुरू हुई बैठक

दो दिन पहले ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश मंजूर होने के बाद गुरुवार को देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य (नगर पालिका नगर पंचायत स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 2024 और उत्तराखंड नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली 2024 को मंजूरी दे दी है। इस नियमावली के लागू होने के साथ ही सभी निकायों में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर सभासद, पार्षदों के पदों का आरक्षण जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025

इस नियमावली के मुताबिक, अब शहरी विकास निदेशालय प्रस्ताव तैयार करेगा और सभी जिलों को भेजेगा। जिलाधिकारी के स्तर पर आरक्षण लगाते हुए अधिसूचना जारी की जाएगी और सुझाव आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका निस्तारण करने के बाद डीएम, शहरी विकास को अंतिम प्रस्ताव भेजेंगे। इसके अनुसार ही राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव का प्रस्ताव भेजा जाएगा फिर आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।

- Advertisement -
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025

जनवरी में चुनाव होने की उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। 25 दिसंबर के आसपास राज्य में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है इसके बाद 20 जनवरी तक निकाय चुनाव होने की उम्मीद है। उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 की अपडेट जारी रहेगी।

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025

- Advertisement -

Share This Article