हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की विचारधार से प्रभावित होकर लोग लमातार साथ आ रहे हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान आजाद अली ने भाजपा छोड़कर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) में शामिल हुई भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश अध्यक्ष शगुफ्ता खान का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में महिलाओं को अधिक भागीदारी दी जाएगी। आजाद अली ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हरक सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत को जनता समझ गयी है। भाजपा और कांग्रेस से पीड़ित जनता बदलाव चाहती हैं। जन अधिकार पार्टी तीसरा विकल्प बनकर जनता की समस्याओ का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी हरिद्वार की सभी 11 सीटों और देहरादून, नैनीताल व उधम सिंह नगर की कई सीटों पर मजबूती चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी सहित किसानों के हित में कई कदम उठाए जाएंगे। महिलाओ का भत्ता व बिना ब्याज लोन, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आदि चुनाव में उनके प्रमुख मुद्दे होंगे। ंउन्होंने कहा कि आने वाले दो तीन महीनों में कई प्रदेशो में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश इकाईयों का गठन किया कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। लेकिन भाजपा राज में महिलाओं और बेटियों के प्रति अपराध चरम पर है। शगुफ्ता खान ने कहा कि पार्टी पार्टी की विचारधारा समाज के हर वर्ग को न्याय, सम्मान और समान अवसर प्रदान करेगी। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रियंका रानी, शगुफ्ता खान, हरिद्वार जिला अध्यक्ष अलीम अंसारी, फैज़ान अंसारी, प्रवीण खातून, अंकित कुमार, पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीसरा विकल्प बनकर जनता की समस्याओं का समाधान करेगी जन अधिकारी पार्टी:आजाद अली
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
