देहरादून. उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya News) ने अपने पति (Rekha Arya husband) गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu)के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में गंभीर धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है। मंत्री रेखा आर्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फफक-फफक कर रोती हुई नजर आ रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
इन्हें भी पढ़ें –श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकोंं पर पुलिस की कार्रवाई, 31 किए गिरफ्तार
शिकायत पत्र में मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya News) ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर जुलाई 2004 में उनसे विवाह किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों और प्रताड़ना का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। इसके अलावा, वादिनी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपी पति ने सरकारी आवास पर स्टाफ के सामने अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और कूट रचित दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से भी हटा दिया।
इन्हें भी पढ़ें-जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए
मंत्री की तहरीर के बाद जांच में जुटी पुलिस
कैबिनेट मंत्री (Rekha Arya News) ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी अंदेशा जताया है कि हाल ही में उन्हें एक ऑडियो प्राप्त हुआ है, जिससे पता चलता है कि आरोपी एक महिला से बात करते हुए उनकी जान लेने का षड्यंत्र रच रहा है। इस घटना के बाद से मंत्री और उनके नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल, देहरादून पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।







