देहरादून– कांग्रेस चार धाम चार काम के मुद्दे को लेकर जनता के सामने आई है। प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो रसाई गैस के दाम 500 रु से ऊपर नही जाएंगे। कैंट क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने क्षेत्र की महिलाओं से वादा करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को चुनाव जीताकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनवाते है तो आपकी रसाई गैस के दाम 500 रु से ऊपर नहीं जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री धस्माना के इस वादें पर उन्हें मात्रशक्ति का भरपुर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की महिलाएं श्री धस्माना को अपने आशीर्वाद के साथ खुला समर्थन दे रहीं हैं। जनसम्पर्क के दौरान श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहला काम महँगाई को काबू करना होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं की रसाई को इतना महंगा कर दिया है कि महिलाओं का चूल्हा भी नही जल रहा हैं। उन्होंने कहाँ कि रसाई गैस के दाम आसमान छू रहें हैं और महिलाओं को खाना बनाने के लिए वैकल्पिक ईंधन की तरफ देखना पड़ रहा है। श्री धस्माना ने कहां कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर लगाकर ध्यान भटकाने का काम किया है जबकि इसके विपरीत माहिलाएँ धुऐं में अपनी आंखें खराब कर खाना बना रहीं है। डबल इंजन सरकार को बढ़ती हुई महँगाई, रसोई गैस के दाम और धुऐं में मरती माहिलाएँ नही दिखाई दे रहीं हैं, ग्रामीण क्षेत्रों का बहुत बुरा हाल है।
Copyright Notice
Copyright © 2021 - 2022 www.htbreaking.com Developed by www.aapkimedia.com