पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे क्यो चल रहा है अवैध खनन

News 1 Min Read
1 Min Read

देहरादून. उत्तराखंड में अवैध खनन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के हरिद्वार उधम सिंह नगर आदि जनपदों में धड़ल्ले से हो रहे हैं अवैध खनन को लेकर सवाल उठाए थे उसके बाद विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने बाकायदा अवैध खनन की ट्रॉली पड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर पुलिस की लापरवाही को उजागर किया था।

यह भी पढ़ें-ड्रोन प्रौद्योगिकी केवल रक्षा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कृषि, आपदा प्रबंधन में क्रांतिकारी- राज्यपाल

आज भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे विधायक सक्रिय हैं और विपक्ष शून्य हो चुका है। हालांकि सवाल फिर भी बना हुआ है कि आखिर भाजपा की ही सरकार में विधायकों और सांसदों को आखिर ऐसा क्यों करना पड़ रहा है। कहीं न कहीं शायद पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे इस तरह की नौबत ही क्यों आ रही है।

 

- Advertisement -
Share This Article