Ad imageAd image

उत्तराखंड कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय हुआ बढ़कर 10 हजार

News 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर रहा, जिसमें 1700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अभी तक आशा कार्यकर्ताओं को 8300 रुपये मिलते थे, अब बढ़ोतरी के बाद उनका मानदेय 10,000 रुपये हो जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा हुई और अंतिम निर्णय लेने के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

भर्तियो को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजन, सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली 2026 को मंजूरी, ESI में फार्मासिस्ट भर्ती के लिए B.फार्मा को भी पात्र बनाना, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में PG करने वाले छात्रों के लिए 2 साल का बॉन्ड अनिवार्य करना, पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव नीति 2026 और उप आबकारी आयुक्त के 5 व सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।चुनावी साल को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा था, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी थीं।

Share This Article