Ad imageAd image

बच्चों की थाली में स्वच्छता और पोषण का संकल्प, अक्षय पात्र ने भोजन माताओं को दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण

News 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून। स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में अक्षय पात्र फाउंडेशन देहरादून ने महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशन की ओर से भोजन माताओं के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भोजन माताओं को भोजन तैयार करने की सही प्रक्रिया, रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और बच्चों को स्वच्छ तरीके से भोजन परोसने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि भोजन बनाते समय छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बच्चों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखकर व्यावहारिक रूप से भी समझाया गया। भोजन माताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया, वहीं स्कूल स्टाफ ने भी इस पहल में सक्रिय सहयोग किया।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे और प्रीति राणा ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर प्रशिक्षण दिया।

- Advertisement -

फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य मिड-डे मील व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता और कार्यकुशलता बढ़ाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की भोजन माताओं और स्कूल स्टाफ ने सराहना की।

Share This Article