देहरादून. उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से 14 पुलिस अधिकारियों के नवीन तैनाती आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत वर्ष 2023 बैच के आईपीएस (IPS) सहायक पुलिस अधीक्षक देव व्रत जोशी को हरिद्वार जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 नए पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) तथा पदोन्नति प्राप्त 3 पुलिस उपाधीक्षकों को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर समेत राज्य के विभिन्न जनपदों व वाहिनी इकाइयों में तैनात किया गया है।
देव व्रत जोशी, IPS-RR-2023 – सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार
पदोन्नति के फलस्वरूप
1 राजेश साह — जनपद बागेश्वर
2 प्रदीप पन्त — 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
3 नदीम अतहर — आईआरबी द्वितीय, देहरादून
प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरान्त
1 दक्ष शोखंद — हरिद्वार

2 दिव्येश उपाध्याय — पौड़ी गढ़वाल
3 अंकित थपलियाल — ऊधमसिंहनगर
4 लव शर्मा — नैनीताल
5 तनुजा बिष्ट — टिहरी गढ़वाल
6 आदित्य तिवारी — देहरादून
7 समीरण भट्ट — नैनीताल
8 दीप्ति कैड़ा — पिथौरागढ़
9 अवनी तिवारी — रुद्रप्रयाग
10 विनय सिंह — नैनीताल

