Char dham 2025: केदारनाथ धाम में पहली बार मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधायें, 50 साल के यात्रियों के लिए यह जरूरी

Culture 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून. केदारनाथ धाम में पहली बार आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए चारधाम के अलावा यात्रा मार्गों पर चिकित्सा सुविधाओं का रोडमैप तैयार कर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। पहली बार केदारधाम में 17 बेड का अस्पताल संचालित होगा। इसमें तीर्थ यात्रियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में सत्य घटना पर आधारित शॉर्ट फिल्म हेमवती पोस्टर प्रोमो का अनावरण

स्क्रीनिंग प्वाइंट पर 50 साल से ऊपर के यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बुधवार को सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य ढांचा तैयार किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में 17 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था ने यात्रा शुरू होने से पहले दो मंजिला भवन पूरी तरह संचालित करने का भरोसा दिया है। अस्पताल में एक्सरे, रक्त जांच, ईसीजी, मल्टी पैरामॉनीटर और ऑर्थो विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होगी। अधिकांश चिकित्सा उपकरणों को पहुंचाया जा चुका है।
श्रद्धालुओं के लिए बहुभाषी हेल्थ एडवाइजरी और होर्डिंग्स

- Advertisement -

यह भी पढ़ें-इस दिन से शुरू होगी कैलास यात्रा, जाने कब जारी होंगे परमिट

श्रद्धालुओं को सहज व स्पष्ट स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करने के लिए क़ई भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी तैयार की गई। यह 13 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एडवाइजरी यात्रा मार्ग पर होटलों, रेस्टोरेंट, पार्किंग स्थलों में यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएगी। साथ ही जाम संभावित क्षेत्रों व ठहराव स्थलों पर बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का प्रचार किया जाएगा।

Share This Article