Ad imageAd image

अब डिलीवरी बॉय के तेज रफ्तार पर गाड़ी भगाने पर कम्पनी पर होगी कार्रवाई, पढिये पूरी खबर

News 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून. आपके घर तक खाना पहुंचाने में डिलीवरी बॉय को कई बार हादसों का भी शिकार होना पड़ता है क्योंकि उन्हें प्रेशर किया जाता है कि वह जल्द ही काम को निपटाएं और अगले काम मे जुट जाएं. अब इस तरह का कम्पनी का रवैया नहीं चलेगा क्योंकि अब उन्हें इसका हर्जाना भरना पड़ा सकता है. देहरादून सहित कई जगहों पर ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों के डिलीवरी बॉय टारगेट पूरा करने के चक्कर में कई बार एक्सीडेंट का शिकार होना पड़ता हैं.

यह भी पढ़ें- कैदियों को सुविधाएं देने के लिए उत्तराखंड में बनेगा Prison Act , गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश

पिछले हफ्ते देहरादून के प्रेमनगर में एक फूड डिलीवरी बॉय की मौत के बाद परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है और उन्होंने कंपनियों को अल्टीमेटम दिया है.

आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते हफ्ते प्रेमनगर क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गयी. वही उन्होंने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कंपनियों ने डिलीवरी बॉय को तेज गाड़ी चलाने के लिए प्रेशर किया और उनके साथ कोई बड़ा हादसा हुआ तो ऐसी स्थिति में कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. RTO प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बात भी की है.

- Advertisement -

यह भी पढ़ें- ऐसे आरटीओ के दलालों से रहे सावधान ! डालनवाला थाने में दलाल हुआ गिरफ्तार

बता दे की कई मामलों में डिलीवरी बॉयज को डिलीवरी के चक्कर में अपनी जान गवा रहे है. दिल्ली समेत कई जगहों से ऐसे हादसे के मामले सामने आए हैं.कहीं न कही उनपर कंपनियों का भी दबाव होता है जिसे चक्कर में डिलीवरी बॉयस् जान गवा रहे है और देहरादून में अब आर टी ओ एक्शन मोड में है.

Share This Article