Dr Manmohan singh death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, एम्स दिल्ली में अंतिम सांस

Admin

नई दिल्ली (Dr Manmohan singh death) : 26 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र को निधन हो गया (Dr Manmohan singh death)। वह उम्र बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन (Dr Manmohan singh death) के निधन के संबंध में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि, ”बहुत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 उम्र की आयु में निधन की सूचना देते हैं। उनकी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों का इलाज किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर ही वह अचानक बेहोश हो गए। घर पर जल्दबाजी में उन्हें बचाने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सभी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

यह भी पढ़ें- Video: केदार- बद्रीनाथ धाम में वादियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली हैं, सुंदर नजारे देख आप भी मोहित हो जाएंगे

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन (Dr Manmohan singh death) पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के सभी बड़े नेताओं और हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने 27 दिसंबर के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द किये हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। बता दे कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 28 दिसम्बर उनका अंतिम संस्कार को होने की उम्मीद है। मनमोहन सिंह का जन्म साल 1932 में पंजाब में हुआ था। 2004 से 2014 तक लगातार दो बार डॉ मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए के विरुद्ध 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने साल 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल खत्म किया था। उसके बाद साल 2014 में पीएम मोदी ने उनकी जगह ली। 33 साल तक सेवा देने के बाद वे साल 2024 की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो गए थे।

यह भी पढ़ें-सशत्र सेवा बल के स्थापना दिवस पर कमांडेंट सुवर्णा सजवाण को गृहमंत्री ने पुलिस पदक प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

- Advertisement -
Share This Article