देहरादून. नगर निगम देहरादून द्वारा मार्च 2025 माह के लिए चयनित तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आज अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने अपने कार्यों में अनुकरणीय दक्षता, निष्ठा एवं समर्पण का परिचय दिया, जिससे नगर निगम की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने आईटीसी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में बांटे प्रमाण पत्र
नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में माननीय महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल तथा नगर आयुक्त महोदया श्रीमती नमामि बंसल द्वारा इन तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें- वाहन सुरक्षा हेतु आधुनिक तकनीक से लैस होंगी, ऑटोमेटिक पार्किंग
इस अवसर पर महापौर महोदय ने कहा कि निगम कर्मचारियों का परिश्रम नगर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाता है। नगर आयुक्त ने भी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को और सुदृढ़ करेगी और अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगी।नगर निगम देहरादून भविष्य में भी ऐसे समर्पित कर्मचारियों को समय-समय पर पहचान और सम्मान प्रदान करता रहेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान एवं मुख्य सफाई निरीक्षक इत्यादि मौजूद रहे।