पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रविन्द्र नाथ टैगोर की कर्मस्थली रामगढ़

Politics 1 Min Read
1 Min Read

नैनीताल – नैनीताल जनपद के रामगढ स्थित रविन्द्र नाथ टैगोर की कर्मस्थली में अब विश्व भारती विश्वविघालय बनने जा रहा है। रामगढ़ पहुंचे सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व भारती विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। राष्ट्रगान के रचयेता गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की रामगढ में रविन्द्र नाथ टैगोर की 161वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि यहां बनने वाला परिसर गीतांजलि के नाम से जाना जाएगा और ये क्षेत्र शिक्षा के लिए अग्रणी काम करेगा।
आपको बतादें कि गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को जोड़ासाँकू ठाकुरबाड़ी कोलकता में हुआ साहित्य के लिये नोबल पुरस्कार पाने वाले टैगौर 1903 से 1913 तक तीन बार रामगढ आए और यहां उन्होंने अपनी कुटिया बनायी थी। इसी कुटिया में उन्होंने गीतांजलि के कुछ अंश की रचना की है। केन्द्र सरकार ने रामगढ में विश्वभारती विश्वविघायल की घोषणा की थी जिसके बाद 45 एकड़ भूमि भी इसके लिये उपलब्ध करा दी गई है।

इन्हें भी पढें-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मां शाकुंभरी अस्पताल का उद्घाटन

- Advertisement -
Share This Article