Ad imageAd image

उत्तराखंड के जिले में स्कूल रहेंगे बंद, पढिये पूरी खबर

News 1 Min Read
1 Min Read

देहरादून. 27 दिसंबर से उत्तराखंड के मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने 27 दिसंबर को शाम 6.30 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 28 दिसम्बर को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं 2500 मी० और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फवारी एंव कहीं-कहीं शीत दिवस की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

इसलिए भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 28 दिसम्बर को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली इस आदेश के मुताबिक जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

Share This Article