Ad imageAd image

दोस्त संग गांव थापली में घूमने आए युवक की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत!

Live 1 Min Read
1 Min Read

पौड़ी: जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा में शनिवार देर शाँय कोटद्वार से अपने दोस्त के गाँव घूमने आये युवक की पैर फिसलकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गयी है,बताया जा रहा है युवक गुडगांव के किसी एम एन सी कंपनी में नौकरी करता था और लॉकडाउन के चलते कोटद्वार से ही काम कर रहा था पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार के पदमपुर सुखरो निवासी अंकित भदोला उम्र 28 वर्ष पुत्र सर्वेंद्र भदोला कोटद्वार से अपने दोस्तों के साथ थाली गांव घूमने आया था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर घूमते समय अंकित का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। दोस्तों ने रेस्क्यू कर अंकित को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं थाना प्रभारी विनोद गुसांई ने बताया कि मृतक की पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है,तथा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article