देहरादून. 30 दिसम्बर को राज्य के क़ई जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। मंत्री रेखा आर्या नें राज्य की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। रेखा आर्या ने बताया कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन-
अगर आप आंगनबाड़ी और सहायक पदों पर भर्ती के लिए ज्यादा जानकारी लेकर आवेदन करना चाहते हैं तो महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.wecd.uk.gov.in या ऑनलाइन पोर्टल : www.wecduk.in पर जा सकते हैं।
क्या होंगे नियम-
- इन पदों के लिए सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है आवेदन
- ये रिक्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई / मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गयी है
- आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं
- ज्यादा जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है