Ad imageAd image

अब तक नहीं किए चारधाम के दर्शन तो जल्द ही निपटाए ये काम, इन तिथियों को बंद होंगे कपाट

News 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून. अगर आपने अभी तक चारधाम की यात्रा नहीं की है तो जल्द ही इस काम को पूरा कर लीजिए क्योंकि अब कपाट बंद होने के लिए मुहुर्त निकाले जा रहे हैं. हाल ही में गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है.शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंद होने का समय निकाला और इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कपाट बंद करने की शुभ तिथि और समय की औपचारिक घोषणा की.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन गेस्ट हाउस में वाहन चार्जिंग स्टेशनसहित मिलेंगी यह सुविधाएं

हर वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर बंद होते हैं और इस बार 14 नवंबर को सुबह 10 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा. उसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे और वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होगा फिर उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

- Advertisement -

यह भी पढ़ें- Lady IPS Officer- देश की इन बेटियों ने IPS महिला अधिकारी बनकर अपराधियों से लिया लोहा

पुरोहितों के मुताबिक, कपाट बंद होने का अभिजीत मुहूर्त शुभ बेला दोपहर 11:45 में तय किया गया है. विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद गंगा की उत्सव डोली को मंदिर परिसर से बाहर निकाला जाएगा जिसके बाद डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी.डोली रात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर में निवास करेंगे और 15 नवंबर सुबह विधिविधान के साथ मंदिर से डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी. अगले साल गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तक मां गंगा के दर्शन मुखवा में होंगे.

Share This Article